Thursday, March 11, 2021

लीलाधर कुम्हार जी की रचना

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - मोक्ष
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - दुर्लभ है
*************************

      // दुर्लभ है //

दीन हीन मानसिकता से ,
देह गेह माया ममता से ,
भोग विकारी अवस्था से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

रोग शोक भय संतापों से ,
संसार के व्यर्थ प्रलापों से ,
निंदा चुगली के बातों से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

इन्द्रिय सुख के लालच से ,
मान बड़ाई और पद से ,
धन संपत्ति के मद से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

अनन्त कर्मों के बंधन से ,
पाप पुण्य के जकड़न से ,
तुच्छ गुलामी जीवन से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

अधम नीचता दुराचार से ,
निकृष्ट विषम व्यवहार से ,
जड़ प्रकृति के प्रहार से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

मन बुद्धि के प्रवाह से ,
भवसागर के भँवर से ,
जन्म मरण के चक्कर से ,
मोक्ष की इच्छा दुर्लभ है ।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...