ग्राम- बुलाँकी
जिला- रायगढ़ (छत्तीसगढ)
विधा- कविता (मुक्तक छंद)
विषय- संकल्प
दिनांक -22/03/2021
*************************
*संकल्प*
संकल्प लो उन श्रेष्ठताओं का,
जिससे तुम्हारा सत्व बन जाए।
उन सत्वों की अधार पर चल,
सुखद जिंदगी जीना बन जाए।
अमानवीयता का त्याग कर लो,
संकल्प लो उन भावनाओं का।
जो तुम्हें सुखद जिंदगी दे जग में,
सम्मान करो ऐसी मान्यताओं का।
दूर रहो उन दुर्गुणों से,
जो अव्यवस्था फैलाए जग में।
व्यवस्था में जीना सभी का हो,
ऐसा सुविचार आए मन में।
संकल्प लो मानवीयता का,
जग में परंपरा बन जाए।
मानवीयता स्थापित हो जग में,
वसुंधरा स्वर्ग बन जाए।
त्याग करो उन दुष्कर्मो का,
जो अपराध मार्ग ले जाए ।
संकल्प करो श्रेष्ठता में जीने का,
जो श्रेष्ठता से श्रेष्ठतम् बनाए।
************************
उर्मिला सिदार रायगढ़ छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment