Monday, March 22, 2021

श्वेता सिंह क्षत्रीय की रचना- संकल्प

रचनाकार - श्रीमती श्वेता सिंह क्षत्रीय
जिला/राज्य - जांजगीर चाम्पा (छ ग)
विषय - संकल्प


चट्टानों जैसा दृण हो संकल्प,
जो पलट कर रख दे कायाकल्प।
 
बिना संकल्प न होय, होम हवन,
बिना संकल्प लिये न महके धरती गगन।

तूफानों सा दुनिया को बदलने का ले संकल्प,
तेरे सामने आए हर चुनौतियों का मिल जाएगा विकल्प।

दृण संकल्प लिए तू कुछ कर गुजर,
मिलेगी मंजिल तुझे हर मोड़ पर।

लिए संकल्प सेना ने दी अपनी कुर्बानी,
संकल्प पूरा करने के लिए मिट गई "झाँसी की रानी"।

हो संकल्प ऐसा हमारा, देश के लिए कुर्बान हो जाए,
कुछ ऐसा कर गुजरे की शहीदों में भी अपना नाम हो जाए।।

4 comments:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...