Monday, March 22, 2021

ज्योतिमाला सिन्हा की रचना- संकल्प

रचियता- ज्योतिमाला सिन्हा
स्थान- मनेंद्रगढ
जिला - कोरिया 
छत्तीसगढ़
शीर्षक - संकल्प


लक्ष्य गर हासिल करना है
 तो दृढ़ संकल्प करना होगा 
अपनी छोटी बड़ी इच्छाओं
 का दमन तुम्हे करना होगा।

हर बाधा को दूर करने की 
शक्ति आती संकल्प से
मानव जीवन की उन्नति 
होती दृढ़ संकल्प से।

सोने को भी चमकने की 
खातिर आग में तपना पड़ता है
अच्छी मूर्ति बनने के लिए 
पत्थर को भी मार सहना पड़ता है

करो अगर दृढ़ संकल्प तो
 कुछ भी असंभव नहीं होता
किंतु साथ में कठोर 
परिश्रम भी करना पड़ता ।

आएंगे विघ्नों के बवंडर
 जो तुम्हारा ध्यान भटकाएंगे
मन कहेगा छोड़ दो सब कुछ
फिर कभी ये सब कर लेंगे
परंतु मत हारना जीतने से पहले 
दृढ़ संकल्प को याद कर
 लेना हारने से पहले 

जितना ऊंचा लक्ष्य होगा
संकल्प उतना ही कठिन होगा
अड़े रहोगे अपने संकल्प पर
तो निश्चित विजय प्राप्त होगा।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...