Monday, March 22, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- संकल्प

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - संकल्प
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - संकल्प की शक्ति
*************************

      // संकल्प की शक्ति //

संकल्प स्वयं एक शक्ति है ,
संकल्प स्वयं एक ताकत ।
संकल्प के सम्मुख अनायास ,
झुक जाती  हर  आफत ।।

संकल्प ठोस चट्टान है ,
संकल्प सुनामी से भारी ।
फीका कर दे दृढ़ संकल्प ,
ज्वालामुखी की चिंगारी ।।

संकल्प के हाथों माप लिए ,
सातों समंदर की गहराई ।
संकल्प के आगे तुच्छ है ,
श्रृंग हिमालय की ऊँचाई ।।

स्वयं सिद्ध संकल्प महान ,
संकल्प से सारी सृष्टि है ।
संकल्प से सारे क्रियाकलाप ,
निर्माण प्रलय जल - वृष्टि है ।।

सद्विचार श्रध्दा विश्वास ,
संकल्प का पोषण करते ।
नकारात्मकता और विकल्प ,
संकल्प को तोड़ा करते ।।

श्रेष्ठ सत्य संकल्प जीवन में ,
ठान के देखो एक बार ।
लक्ष्य सुनिश्चित पा जाओगे ,
कभी न होगी तेरी हार ।।

         ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...