निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विषय-" संकल्प " ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-" संकल्प " ।
======================
●●•••|| संकल्प ||•••●●
=========
जीवन-सँसार में---
संकल्प आशाओं की पौध है,
आगे बढ़ते रहने के लिए,
ये,अपना एहसास हैं कराते ।
संकल्प ही मन में--
अक्सर हौंसला हैं लाते,
चुनौतियों को भी,वे--
आसानी से हल हैं, कर जाते ।
संकल्पवान व्यक्ति ही---
सदा, आज नहीं तो कल,
अपने मक़सद में,होता सफल,
जैसे - अब्राहम लिंकन थे एक ।
संकल्पहीन व्यक्ति---
एक टिमटिमाता दीप है,
हल्की-सी,हवा के झोंके से,
अपने लक्ष्य से,भटक जाता है ।
कोई भी इन्सान,संकल्प बिन--
बड़े लक्ष्यों को,उसे,प्राप्त करना,
होता है,कितना कठिन--।
====$$$$$$$$$$$======
No comments:
Post a Comment