Thursday, March 11, 2021

"मेरा मोक्ष अंतिम में" के लेखक - गिरधारी लाल चौहान


नाम ----गिरधारी लाल चौहान
स्थान ----नवापारा खुर्द/ सक्ति
जिला---- जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा---आलेख /कविता/ ग़ज़ल
विषय--- मोक्ष
शीर्षक---- मेरा मोक्ष अंतिम में

मोक्ष मुझको बाद में देना ।
नहीं है सबसे पहले लेना ।
जब सबका मोक्ष हो जाए ।
मोक्षदाता याद कर लेना ।

मोक्ष का विरोध नहीं कर रहा ।
मोक्ष लेने से नहीं डर रहा ।
मोक्ष तो जीवन का अंग है ।
मेरा भी झोली उससे भर देना ।

मोक्ष लेने ही धरा पर आया हूं ।
मोक्ष की बात यहीं समझ पाया हूं ।
मोक्ष वालों की मैंने संगत की है ।
अंतिम में यह अवसर देना ।

सबका होते मैं देखना चाहता हूं ।
मोक्ष को अच्छी तरह समझना है  ।
मोक्ष जिन्हें चाहिए दिलाना है ।
कहोगे तैयार कर लूंगा  सेना ।

मोक्ष के लिए तपस्या किए गए ।
मोक्ष के लिए दान किए गए ।
मोक्ष के लिए धर्म का सहारा लिए ।
जरुरत पड़ेगा मुझे भी सहारा है लेना ।

न मैं धनवान हूं इस जग का ।
न नेता न नेताओं का मुखिया ।
न दानी न धर्माधिकारी हूं ।
स्वीकार मुझे  अंतिम में लेना ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...