Saturday, March 20, 2021

रीता चटर्जी की रचना- चंदन

रचनाकार  रीता चटर्जी
स्थान खोंगापानी  कोरिया
छत्तीसगढ़
विषय  चंदन

सुशोभित होते देवों के माथे
है शीतल पावन
होत सुगंधित रोम- रोम से
नाम है चंदन।

इसके पेड़ होते हैं
अति ही गुणकारी,
चर्मंरोग, हृदय रोग में
है अति लाभकारी।

रंग इसके होत है
लाल और सफेद,
चंदन टीका मंगलकारी
इसमें नहीं विभेद।

लिपट रहता संग इसके
सदा - सदा से भुजंग,
फिर भी पावन होते हैं
इसके हर एक अंग।

देता संदेश सदा हमें
करें सदा परोपकार,
स्वंय घीस कर भी करे सभी
जग हित के काम।

1 comment:

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...