Wednesday, February 3, 2021

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- इम्तिहान

रचनाकार-एच-एस-अरमो,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विषय-"इम्तिहान ""  ।
विधा-छंद-मुक्त कविता ।
शीर्षक-" इम्तिहान " ।
÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
    ●●||••"इम्तिहान"••||●●
             *************
जिंदगी में,देना पड़ता है--
हरपल,पल-पल इम्तिहान ।

असुर,सुर को भी--
देना पड़ा था,इम्तिहान ।

लक्ष्य या मंजिल पाने के लिए--
कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और देना होता है इम्तिहान।

गुरुकुल हो या पाठशाला में--
शिष्यों को सीखना पड़ता है ज्ञान,
और सफलता हासिल के लिए,
देना पड़ता है उन्हें भी इम्तिहान ।

किसान जी तोड़ मेहनत करता ,
पर उसका होता नहीं मूल्यांकन,
जब फसलों को पा लेता है,
उसे लगता है कि,मैं भी तो,
अपने काम के इम्तिहान में,
हो गया हूँ,अब पास--।

व्यापार में होती है जोखिम--
कभी-कभार करना होता सौदेबाजी,
तो कभी-कभी,भविष्य के सौदेबाजी,
कभी होता है लाभ तो,कभी हानि भी,
ऐसे होता है व्यापारी का इम्तिहान--।

खनिज पदार्थों के खनन के बाद,
होता है उसका परीक्षण शुद्धता का,
फिर होता कारख़ानों में परिशोधन,
इतने इम्तिहान से गुजर कर,
होती है,उस धातु की पहचान--।

इम्तिहान शब्द ही जीवन में,
हर मानव को,घबरा देता है,
दिल की धडकनें तेज हो जाती हैं,
उसको तनाव भी होने लगता है ।

श्रेणियाँ बनाने के लिए--
संस्थाओं  को लेना होता है,
इम्तिहान व क्रमवार साक्षात्कार,
तभी हो पाता,सही उम्मीदवार का,
अन्तिम रूप से चयन का कार्य--।
======%%%%%%%=======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...