Wednesday, February 3, 2021

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- इम्तिहान

रचनाकार - उर्मिला सिदार 
ग्राम - बुलाकी
जिला - रायगढ़ छत्तीसगढ़
विधा-  कविता 
विषय - इम्तिहान
*************************
*इम्तिहान*
इम्तिहान की घड़ी आती है तो,
खुद की मूल्यांकन पर ध्यान जाता है। 
अनुभव से अर्जन ज्ञान को, 
इम्तिहान से व्यक्त किया जाता है। 
इम्तिहान वास्तविकता की होती है,
दिखावटी कागज की पन्नों में होता है। 
जो वास्तविक इंतिहान देता है,
उसकी रूह में ज्ञान का अनुभव होता है। 
अनुभवी व्यक्ति को इंतिहान की आवश्यकता नहीं,
अनुभव में जीता स्वयं प्रकाशित होता है। 
इम्तिहान तो एक योग्यता का मापक इकाई है,
जो मानव द्वारा घटित होता है। 
इम्तिहान की भय से अयोग्यता का भय ,
सभी लोगों को एक भय का एहसास करता है।
जो इम्तिहान में बाजी मार लेता है,
वह वर्तमान दुनिया में श्रेष्ठ कहलाता है।
अनुभव का ज्ञान कोई सम्मान नहीं होता,
कागज की डिग्री से जिंदगी चलाता है।
वास्तविकता ज्ञान से पूरे मानव,
इम्तिहान से अपने को संवारता है। 
इम्तिहान नहीं, अनुभव पर भरोसा करो,
दिखावटी नहीं वास्तविक जिंदगी जिया करो।
*************************
                          उर्मिला सिदार 
                     रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...