Thursday, February 4, 2021

डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर की रचना- ज्ञान कू तड़प

रचनाकार - डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर
जिला बलौदाबाजार(छ ग)
विषय - ज्ञान की तड़प

★★★★★★★
ज्ञानी करता ज्ञान से,जग में करम महान।
भूल नहीं जाना कभी,ज्ञानी का अवदान।।

ज्ञानी गढ़कर ज्ञान को,नित दिखलाता राह।
पूरण करता ज्ञान से,इस दुनिया की चाह।।

गुरुवर सब ज्ञानी सदा,देकर अनुपम ज्ञान।
कुंदन सम निज शिष्य को,करता परम महान।।

ज्ञान ध्यान अनुराग की,ज्ञानी करते बात।
दुनिया में विज्ञान की,यही परम अनुपात।।

ज्ञानी जन की वंदना,अमृत सम कोहिनूर।
चरण परम यह छोड़कर,मत रहना तुम दूर।।
★★★★★★★★★★★★★★★
रचनाकार- डिजेन्द्र कुर्रे "कोहिनूर"
पीपरभावना,बलौदाबाजार(छ.ग.)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...