Tuesday, February 23, 2021

एच-एस-अरमो की रचना- तरकीब

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक -  '" तरकीब ""    ।
======÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷=====
●○●••||तरकीब ||••●○●
               ********

तरकीब के बिना --
कठिन कार्य करना होता है,
कितना मुश्किल--।

पर्वतारोही,पर्वत चोटी की--
शिखर पर पहुँचने,
लगाता है कई तरकीबें,
तभी,विजय पताका फहरा जाता है ।

युद्धस्थल में---
योद्धाओं को रणनीति के साथ,
अपनी तरकीबों से ही,
दुश्मनों को परास्त है करता--।

सफलता की कहानी,
यूहीं,लिखी नहीं जाती है,
करना पड़ता है तरकीबें,
कई-कई बार,धैर्यता के साथ--।

जीव-जन्तुओं को भी--
सँसार में जीने के लिए,
कितना जतन करने पड़ते,
अपनी विवेकपूर्ण तरकीब से ही,
अपने अस्तित्व को,बचा पातें हैं--।

तकदीर बदल जाती है--
जब अच्छा साथ मिल जाते,
दुःख मुसीबत में फंस जाते,
तो,साथी कोई तरकीब सुझाते--।
====%%%%%%=======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...