जिला -दुर्ग (छ ग )
विषय - अख़बार की कीमत
विधा -आलेख
हम सभी यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि पूरी दुनिया अपनी एक स्वतःगति से चलायमान है जिसके क्रियाकलापों के बारे में अवगत कराने वाले या तो दूरदर्शन है या फिर अख़बार l निश्चित रूप से हम सभी के घर इसका आगमन होता है सुबह सुबह जिसमें पिछले 24 घंटों में हुई आसपास, देश दुनिया और हमारे समाज की खबर होती है l धीरे धीरे उसमें लिखी हुई समाचारों से हम रूबरू होते हैं और हम समस्त घटनाओं का आंकलन करने लग जाते हैं l अख़बार प्रतिदिन हमारे साथ होते हैं और हमें बताते हैं कि विभिन्न घटनाएं हुई और उनका प्रभाव हम पर पड़ती हैं प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से l ऐसा कोई भी व्यक्ति नही जो इसकी कीमत का आंकलन करे क्योंकि मन की थोड़ी सी ख़ुशी के सामने किसी की भी वस्तु की कोई औकात नही होती l हम चाह कर भी इसके किसी भी योगदान को नही नाप तौल सकते या कीमत लगा सकते हैं l अख़बार निस्सन्देह एक ऐसा सेवक है जिसके योगदान के बदले हम कोई भी कीमत नही चुका सकते l अख़बार एक उच्च कोटी का माध्यम है समाज मे चेतना फैलाने के लिये l
No comments:
Post a Comment