जिला- कोरबा,छ.ग.
विषय-अखबार की कीमत
विधा- आलेख
शीर्षक-अखबार की कीमत
-------अखबार का.हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है ।क्योंकि इसमें अपने देश के किसी भी कोने की छोटी से छोटी घटनाओं की.जानकारी हमें अगले दिन प्रातःकाल में ही मिल जाती है ।
पहले अखबार में ज्यादातर राजनीति खबरें प्रकाशित हुआ करती थी लेकिन अब वर्तमान समय मे अखबार म़ें देश की राजनीतिक खबरों के साथ साथ आर्थिक ,सामाजिक तथा साहित्यिक विषय पर भी जैसे- आलेख, कविता , कहानी ,लघुकथा, हासपरिहास इन सभी विषयों पर अखबार की भागीदारी होती है ।
यही वजह है कि हर कोई सुबह के चाय के साथ अखबार पढना चाहते हैं।
अखबार की अपनी अलग अलग कीमत होती है ।
जिस अखबार के पाठक क्षेत्र अधिक होते हैं उसकी कीमत कुछ ज्यादा होती है और पाठक क्षेत्र कम होने पर उसकी कीमत कम हो जाती है ।
।।इति।।
" गोमती सिंह"
कोरबा, छ.ग.
No comments:
Post a Comment