Tuesday, February 2, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- पूर्वाग्रह

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदा बाजार (छ. ग.)
विषय - पूर्वाग्रह
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - पूर्वाग्रह में मत फँसो
***********************

   // पूर्वाग्रह में मत फँसो //

पूर्वाग्रह से ग्रसित धारणा ,
हमेशा सत्य नही होते ।
उल्टे - सीधे गलत विचार ,
लोग भ्रमित हो जाते ।।

सुनी - सुनाई मनगढ़ंत ,
बेसिर पैर की बातें ।
जिनका कोई प्रमाण नही ,
पूर्वाग्रही सबको बताते ।।

पहले से जब निश्चित है ,
औरों के प्रति अभिमत ।
बिना लगाए बुद्धि विवेक ,
हो जाते हैं सहमत ।।

पूर्वाग्रह का दुष्प्रभाव ,
आज भी व्यापित है सर्वत्र ।
लोग भले ही शिक्षित हैं ,
अफवाहों से होते ग्रस्त ।।

सच्चे साधु - संतों को ,
कहते ढोंगी बाबा ।
वेद पुराण धर्म ग्रंथों को ,
बताते काल्पनिक गाथा ।।

संस्कृति और इतिहास भी ,
मानो गड़रिये का है गीत ।
इसीलिए भारत के प्रति ,
पूर्वाग्रही की झूठी प्रीत ।।

वस्तु व्यक्ति परिस्थिति ,
या कोई पार्टी संगठन ।
पूर्वाग्रहों के शिकार होते ,
विकृत मान्यताओं का बंधन ।।

पूर्वाग्रह से मुक्त समाज ,
खुली हवा में जीता है ।
वैज्ञानिक बुद्धि से वह ,
पानी छानकर पीता है ।।

पूर्वाग्रह की बीमारी ,
खतरनाक होती है ।
अच्छे बुरे का भेद नहीं ,
अज्ञानता दर्शाती है ।।

पूर्वाग्रह में मत फँसो ,
व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाओ ।
बिना सोचे समझे कभी ,
किसी के झाँसे में न आओ ।।

       ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...