Wednesday, February 10, 2021

गोमती सिंह की रचना- ऐ मेरी कविता

रचनाकार-गोमती सिंह
जिला-कोरबा, छ.ग.
विषय- कवि के रुचि के अनुसार
विधा- कविता
शीर्षक- "ऐ मेरी कविता "
-----ये माना हमनें तू दर्द से उभरती है ।
कौंधते हुए दिमाग में तू , कलम की रगों में छा जाती है।
फिर अनेक रंग रुपों में उतरती है ।
ऐ मेरी कविता ! 
न होना जुदा कभी मुझसे, इतनी गुजारिश है तुमसे ।
ऐ मेरी कविता !
कभी गृहणीं की पीड़ा में समाना 
कभी राजनीति की दलदल में घुसना ,
कभी गरीबों की कुटिया में जाना,
ऐ मेरी कविता ! 
तू रवि की किरणों में समाना ।
ऐ सूरज की किरणों ! अपने में विलीन कर लो मेरी लेखनी को ,
मैं रहूँ न रहूँ- तेरी किरणें तो रहेंगी ।
     ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
     कोरबा, छ.ग.

2 comments:

  1. बहुत सुंदर कविता लिखी है, इस कविता में कवियित्री ने सम्पूर्ण प्रकृति को समाहित कर लिया है। किसी कवि ने ठीक ही कहा है, जहां न पहुंचे रवि वहां पहुंचे कवि

    ReplyDelete
  2. कविता मात्र मन की पीड़ा से ही नही जागृत होती है कविता या लेखन कार्य करना बहुत ही मुश्किल कार्य होता है और जिसे यह हाशिल होता है यह गुण निश्चित ही उसपे माँ वीणापाणी का आशीर्वाद होता है।बेहद उत्तम रचना आप निरनतर लिखते रहिये हर मुद्दे पर आपकी कलम चलते रहे।यही दुआ है यही आशीर्वाद है यही कामना है धन्यवाद अविनाश सिंह


    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...