Friday, February 19, 2021

मोनालिसा बेहरा की रचना- खिलौना

रचनाकार-मोनालिसा बेहरा
सुंदरगढ़, ओडिशा
विधा-कविता
विषय-खिलौना

बाल-सुलभ मन मचल उठता
देख खिलौने बाज़ारों में
माँ-बाप से जिद करता
फरमाइशों की झड़ी लगता
मीठी झिड़की लगा ,पूरी कर देते
मांगे अपनी लाडलों की
किस्मत सबकी एक सी ना होती
ललचाई नज़रों से देख खिलौने
जब्त कर जाते चाहत को
माँ-बाप की बेबसी को
अपना तकदीर मान लेते
खिलौने वाले हाथों में
कुल्हाड़ी ले पिता की हाथ बटाते
कियूं है इतनी असमानता?
बाल मन की ये विवशता
मासूम,कोमल हाथों में
पड़ी गांठो की दास्तां
किताब-कॉपी, ले स्कूल जाने वाले,
खेल -खिलौने ले खेलने वाली उमर में
बाल-श्रमिकों की हक छिनती
साम्यवादी व्यवस्था।।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...