Friday, February 19, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- खिलौना

रचनाकार -लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़)
विषय - खिलौना
विधा - मुक्त छंद
शीर्षक - प्रभु का खिलौना
*************************

         // प्रभु का खिलौना //

प्रभु का मैं खिलौना हूँ ,
प्रभु मेरे सूत्रधार ।
प्रभु इच्छा से खेलता ,
मैं सतत विविध प्रकार ।।

दुनिया के रंगमंच पर ,
नाच गान और नाटक खेल ।
करता हूँ अभिनय अपना ,
छुक - छुक भागे जीवन रेल ।।

करते और कराते प्रभु जी ,
आदेश उनका सिर माथे पर ।
प्रभु का सिक्का सर्वत्र चले ,
मैं प्रभु का गुलाम अनुचर ।।

प्रभु के हाथों में रिमोट ,
ऐसा गजब खिलौना हूँ ,
जो चाहे वह खेल करा ले ,
मैं तो नन्हा बौना हूँ ।।

मेरे बस में कुछ नहीं ,
प्रभु की सत्ता सर्वोपरि ।
तन मन प्राण प्रभु की देन ,
सदा समर्पित मैं हर घड़ी ।।

मारे तारे भूखा राखे ,
मेरे प्रभु की मर्जी ।
मुझको सब स्वीकार है ,
इस खिलौने की अर्जी ।।

      ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...