Thursday, February 4, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- विरहिणी

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - विरहिणी
विधा - छंद मुक्त काव्य
शीर्षक - विरह व्यथा
*************************

        // विरह व्यथा //

मेरे स्वामी प्रियतम मुझसे ,
मिलने को कब आओगे ?
मैं विरहिणी राह देखती ,
कब तक यूँ तड़पाओगे ??

कई जन्मों से भटक रही हूँ ,
चैन कभी ना पाऊँ रे ।
विरहाग्नि की तपन सताये ,
कहाँ खोजने जाऊँ रे ??

तुझ बिन नैना सावन भादो ,
कुछ भी नही सुहाती है ।
काया सूखे पत्ते जैसे ,
याद तुम्हारी आती है ।।

लोक लाज निंदा को छोड़ी ,
तेरे कारण मैं नारी ।
शबरी मीरा द्रौपदी जैसी ,
आई मैं भी शरण तुम्हारी ।।

अब तो दरश दिखा दे जल्दी ,
मेरे गिरधर प्रभु पिया ।
ना जीती हूँ ना मरती हूँ ,
विरह व्यथा बेहाल किया ।।

        ---#---#---#---

नोट - भगवान के विरह में भक्त की पुकार है । वास्तव में पुरुष तो केवल एक ईश्वर ही है । बाकी सब स्त्रियाँ है और यही भाव भगवान को आकर्षित करती है । रचना मौलिक , स्वरचित एवं अप्रकाशित है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...