संबलपुर,जिला-कांकेर, (छ. ग.)
विषय- अखबार की कीमत
दिनाँक-09.02.21
*अखबार की कीमत*
आज के दौर में अखबार जीवन की महती आवश्यकता बन गई है ।वर्तमान समय में सोशल मीडिया के अत्याधुनिक साधनों के कारण घटनाएं कहीं भी घटती और तुरंत खबरें हमारे समक्ष आ जाती है ।लाइव घटनाएं देखने को मिलती है। आज समाचार पत्रों के बिना जीवन की कल्पना करना कठिन है ।यही वह वस्तु है जिसकी हर व्यक्ति सुबह से प्रतीक्षा करते हैं, या कहें अखबार से ही दिन की शुरुआत होती है। पूरे विश्व में हो रही घटनाओं के साथ वर्तमान समय में घटने वाली ज्वलंत घटनाओं से हमें जोड़े रखता है ।अखबार में व्यापारियों, राजनीतिक, व सामाजिक मुद्दों, बेरोजगारी,अंतरराष्ट्रीय समाचार विज्ञान, शिक्षा आदि से संबंधित हमें जानकारी मिलती है। हमारी ज्ञान पिपासा को शांत करती है ।तकनीकी ज्ञान की जागरूकता को बढ़ाने में हमारी सहायता करती है ।प्राचीन समय से लेकर आज तक अखबार की कीमत नहीं लगाई जा सकती ।अखबार हमारे लिए बहुत लाभदायक है ।यह हमारे पढ़ने की क्षमता को बढ़ाती है ।हमारे प्रभाव में सुधार कर बाहर की सारी जानकारी देता है । अखबार पढ़ना बड़े रुचि का कार्य है। विद्यार्थियों के लिए और ही ज्यादा उपयोगी है ।इसे पढ़ने से हिंदी, अंग्रेजी भाषा या कई अन्य भाषाओं का हमें ज्ञान होता है।हम फर्राटे से हर भाषाओं को पढ़ लिख और बोल सकते है।हिंदी,अंग्रेजी आदि भाषाओं पर हमारी पकड़ मजबूत हो जाती है। अखबार हमारे आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करता है।
नलिनी बाजपेयी
संबलपुर,कांकेर, (छ .ग.)
No comments:
Post a Comment