जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-अखबार की कीमत
विधा-आलेख
सुबह उठते ही देश-विदेश की सैर करवाने वाले अखबार की कीमत
भले ही कम भले ही कम है,किंतुी
इससे मिलने वाली जानकारियों की कीमत आंक पाना नामुमकिन है ।
पिछले 24 घंटों में देश -विदेश की
घटित घटनाओं की ताजी खबर के साथ मनोरंजन,विज्ञापन,साहित्य और समाज का दर्पण है अखबार ।खेल समाचार,फिल्मी दुनिया की जानकारियों के साथ मन को मजबूती देने वाले विचित्र किंतु सत्य प्रेरक खबरें,बेरोजगारों को रोजगार,विज्ञान और साहित्य,
राजनीतिक जानकारी,ज्वलंत घटित घटनाओं का दर्पण है अखबार ।
तकनीकी संबंधित जानकारी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की जानकारी का साधन है अखबार ।
बच्चों के कार्टून,बाल चित्रकथा,
महिलाओ की मनोरंजन व स्वास्थ्य की जानकारी के साथ ही
विज्ञापन के सस्ते साधन हैं अखबार ।
जानकारियों का खजाना है अखबार ।जिसके कीमत का आंकलन नहीं किया जा सकता ।
आइए अखबार की जानकारियों का लाभ लें।अखबार की कीमत न आंक कर उससे मिलने वाली सूचनाओं की कीमत समझें।
मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
No comments:
Post a Comment