जिला -दुर्ग
विषय -इम्तिहान
विधा -आलेख
यह एक ऐसा मापक है जिसके बगैर किसी का भी जीवन बेमतलब है l जाहिर है सामान्य चीजों को देखने का हम सब का एक नज़रिया होता है और किसी विशेष दृष्टिकोण की ख्वाहिश होना तभी हो पायेगा जब वस्तु या व्यक्ति विशेष स्थिति से गुजरे अथवा उसे उन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा जिसके बिना आगे का मार्ग प्रशस्त हो ही नही सकता l
इम्तिहान के भय से अच्छे अच्छे लोग कांपते हैं l मानव जीवन जन्म से लेकर मृत्यु पर्यन्त सर्वत्र इसी प्रक्रिया के अधीन होती है और हर क्षण अपने आपमें कुछ न कुछ दे ही जाता है l जो जितना अधिक इसके सानिध्य में आता है वह उतना ही चमकता जाता है और जीवन के हर क्षेत्र में परचम लहराता है l चाहे या अनचाहे हम सभी को इसका शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि यह हमें जीने की सीख देता है तो अनेक मोड़ों पर उसकी सच्चाईयों से रूबरू कराने का काम करता है l तो आईये इसका हम सब स्वागत करें और जीवन कला प्रखर प्रशिक्षक के रूप मे इसको स्वीकार करें l
No comments:
Post a Comment