Tuesday, February 23, 2021

गोमती सिंह की रचना- तरकीब

रचनाकार- गोमती सिंह
जिला-कोरबा, छ.ग.
विषय- तरकीब
विधा- कविता
शीर्षक-तरकीब


----- न जाने क्या क्या तरकीब लगाई 
तब जीवन आसान हुआ है 
पाषाण युग से मशीनी युग में आना 
तरकीबों से ही सुलभ हुआ है ।
किसान भी अब मुक्त हुए हैं कमरतोड़ परिश्रम से ।
न जाने क्या क्या तरकीब लगाई तब
फसल उगाना सरल हुआ है ।
कितना जटिल था आवागन और संचार विभाग,
तरकीबों ने ही सहज किया है ,.पल भर में संदेशों का आना.जाना।
और पल भर मे मीलों दूरी तय कर जाना ।
कोई गृहणीं ही बयाँ कर.पाऐ , 
कितना कठिन था रसोईघर में भोजन बनाना ।
तरकीबों के माध्यम से ही उसको भी नवजीवन मिला है ।
समृद्ध हुआ है विश्व का अब कोना -कोना नित नव नूतन तरकीबों से ।
हाँ यह सच है , जिसनें भी तरकीब लगाई ,मंजिल उसी ने पाई है ।
    ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
कोरबा, छ.ग.

1 comment:

  1. बहुत सुन्दर कविता, मनुष्य नित नई तरकीबों से ही विकास की इस ऊंचाई तक पहुंचा है

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...