Tuesday, February 2, 2021

एच-एस-अरमो की रचना- पूर्वाग्रह

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला-रायपुर, छत्तीसगढ़  ।
विषय--"पूर्वाग्रह "   ।
विधा- छंद-मुक्त कविता   ।
शीर्षक-"" पूर्वाग्रह """       ।
%%%%%=========%%%%%

 ●●•••|| पूर्वाग्रह ||•••●●
            **********
पौराणिक कथाओं में भी--
पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर,
किये थे,कई काम ऐसे,
पढ़ने को,अब भी मिलता है ।

सास कभी बहु थी और---
बहु कभी,सास भी बनेगी,
इनके बीच के व्यवहार को,
पूर्वाग्रह से ग्रसित मानते हैं,
जबकि सास-बहु रिश्ते ने,
इस बात को,आज झुठला दिया,
रहते हैं,आपस में,मिलजुलकर ।

सामाजिक संगठन के मुखिया जन,
कभी-कभी न्याय करते समय,
अपने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ही ,
अक्सर अपने फैसले हैं देते हैं ।

विश्व स्तर पर भी--
कई देशों के मध्य ,
अक्सर विवादों को बढ़ावा,
पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ही,
देते रहते हैं और आनेवाली,
पीढ़ीयों को एक,नासूर सा दर्द ,
हमेशा-हमेशा के लिए,दे जाते हैं ।

लोग पुत्र को ही अक्सर,
कुलदीपक की संज्ञा देते हैं,
और कहते हैं कि,वारिस तो,
परिवार का,लड़का होता है,
ये बातें सब पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं,
कुछ जाति-धर्म में ऐसा ही,
झलकता रहता है,नवजवानों को,
ऐसी सोच को बदलना ही होगा--।

आओ अपने मत में,
पूर्वाग्रह को,शामिल नहीं करें,
न ही,दूसरे को भी,ग्रसित होने दें,
तभी जीवन में,भ्रम पैदा नहीं होगा,
और सही फैसला लेना होगा,आसान।
=====%%%%%%%========

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...