जिला :- महासमुंद
विषय :- नज़्म
विधा :- कविता
शीर्षक :- नज़्म क्या है?
#######################
नज़्म क्या है?
कविवर का एहसास है,
उर के खामोश आवाज है।
टेढ़ी उंगली से छंद है,
सीधी से सरल अल़्फाज है।
नज़्म क्या है?
लेखनी से निकल नभ को छूता,
स्वछंद वह परवाज़ है।
लेखक के अंतर्मन में छूपा,
यह अनोखा राज है।
नज़्म क्या है?
मधुरिम छेड़े राग सुहानी,
संगीत में वह साज है।
इति श्री जहां विचारों की होती,
उनका अनुपम आगाज़ है।
नज़्म क्या है?
सामान्य और विशिष्टता के मध्म,
यह बड़ा इम्तियाज है।
बोझिल मन में ऊर्जा भरती,
बड़ा अचूक इलाज है।
#######################
No comments:
Post a Comment