Monday, January 11, 2021

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- कहार

नाम --गिरधारी लाल चौहान
स्थान-- नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला-- जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा --कविता/आलेख
विषय --कहार
शीर्षक --कहारों के दिन

कहारों के दिन लद गए,दहेजों का दिन लद जाए ।
बेटियों का  हो सुखमय  दिन,वह दिन शीध्र आए ।

बेटियों के लिए मानसिकता ने करवट बदली है ।
तड़पती हुई बेटियां पहले से  वास्तव में सम्हली है ।
बेटे बेटियां है एक समान,हर कोई यह गीत गाए ।

युगों-युगों से सतायी जा रही थी सभी बेटियां ।
रीतियों रिवाजों की भेट चढाई जा रही थी बेटियां ।
बेटियों के लिए गलत परम्पराएं मिटाया जाए ।

सम्मानित हो पग पग पर जिसकी वह अधिकारी ।
मां बेटी बहन बंधू वह सिर्फ  कहलाये न नारी ।
सम्मान का जो ताज है सिर पर नजर आए ।

नारी का त्याग न हो और नारी का न हो हरण ।
जीते जी न जलायी जाये सुरक्षित हो जीवन ।
उन पर अत्याचार न हो न ऐसी कहानी लिखा जाए ।

नारी सुकोमल ममता की मूरत जग में बनी रहे ।
तारणी उद्धारिणी संवारिनी बन हर पल तनी रहे ।
जग उससे परास्त हो कभी न उसको जीता जाए ।

नारियों से उत्पति का विधान ईश्वर प्रदत्त यह अनुपम वरदान 
उनके नाम से  कलंकित कुलसित दूषित घृणित न बने पहचान ।
कर्म गीतों के देने वाले उनके यश भरपूर गीता भी गाए ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...