Wednesday, January 27, 2021

गोमती सिंह कृत आलेख- चीटी

रचनाकार--गोमती सिंह
जिला--कोरबा, छ.ग.
विषय- संवादिका
विधा- आलेख 
शीर्षक- चीटी

-------जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चीटी पृथ्वी का बहुत छोटा सा जीव है । लेकिन इसके कारनामे बहुत बड़े बड़े और आश्चर्य जनक होते  हैं । उसके कारनामे का जिक्र करें तो यह कहना न होगा कि वह छोटी सी चीटी विशालकाय हाथी के सुढ में प्रवेश कर गई. त़ो उस विशालकाय हाथी के लिए प्राणघातक साबित होती है । इस छोटे से जीव का दूसरा कारनामा ये है जिससे शायद पृथ्वी के कोई भी मनुष्य अनभिज्ञ नही होंगे और वो यह कि कोई  एक चीटी गुड या शक्कर के संग्रहित घड़े में घुस जाती है तब न जाने कहाँ से चिटियों का झुंड आ जाती है और समस्त गुड़ , शक्कर को चट कर जाती है ।और गौरतलब बात ये है कि उन चीटियों के शारिरिक आकार में जरा सा भी परिवर्तन नहीं आता ।और हाँ हमारे बड़े बुजुर्गों से हम सभी सुनते आए हैं कि चीटी जब अपने मुँह में अपने अंडे लेकर कतार में चलतीं हैं तो ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि अभी वर्षा होने की संभावना है ।इस तरह से यह एक संदेश वाहिनी भी कही जा सकती है ।
              अतः हम कह सकते हैं कि यह छोटा सा प्राणी अपनेआप में अनेक विशेषता समाए रखती है ।
      ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
     कोरबा, छ.ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...