Friday, January 29, 2021

गोमती सिंह कृत आलेख- भूख

रचनाकार--गोमती सिंह
जिला- कोरबा, छ.ग.
विषय- भूख 
विधा-आलेख 
शीर्षक- अन्न भूख 
------भूख , भूख तो अनेक प्रकार के होते हैं जैसे- ज्ञान की भूख, प्रसिद्धि यानिकी यश सम्मान की भूख , धन इकट्ठा करने की भूख , ममता, प्रेम, स्नेह की भूख इन सभी भूखों के लिए अपने अपने  क्षेत्रीय पुरुषार्थ करने होते हैं । और सभी मनुष्य अपने भूख को.मिटाने के लिए आजीवन प्रयासरत रहते हैं । लेकिन अगर उपरोक्त सभी प्रकार के भूख को तृप्त नहीं कर पाने मे दुख होता है असफलता का एहसास होता है । 
            लेकिन वर्नित सभी प्रकार  के भूख से महान भूख है " अन्न की भूख " अन्य सभी भूख के अभाव में अतृप्ति में केवल दुख होता है मगर अन्न की भूख असहनीय होती है इसके अभाव में मनुष्य की मृत्यु तक हो जाती है । 
              इसलिए हम सभी मनुष्यों को अन्न का सदुपयोग करना चाहिए और कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें दो जून के अन्न नहीं मिलते ऐसे लोगों की सहायता करनी चाहिए । यही मनुष्य का सबसे बड़ा पुरुषार्थ, ज्ञान, धर्म तथा कर्म  है । 
        ।।इति।।
   " गोमती सिंह"
कोरबा, छ.ग.

1 comment:

  1. बहुत सुंदर,सार गर्भित लेख।

    ReplyDelete

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...