Saturday, January 30, 2021

गोमती सिंह की रचना- बसंत

रचनाकार- गोमती सिंह
जिला- कोरबा, छ.ग.
विषय- बसंत
विधा- कविता
शीर्षक-" आया बसंत आया "
प्रस्तुत  है कविता-----
आया बसंत आया, अमराई में बौर है छाया । 
माँ सरस्वती के चरणों में , बौर अर्पित करके,
अमराई का मान बढाएं ।
अज्ञानता का तिमिर हटा कर ; ज्ञान का वरदान पाएं ।
उषा की ठंडी बयार के झोंके नें ; मन में भावनाओं का कुसुम खिलाया ,
आया बसंत आया ।
कोयल की कुहू ने ,
पपीहे की पीहू ने,
प्रिय और प्रियतम का मन हर्षाया ,
आया बसंत आया ।
अमराई में बौर है छाया ।
      ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
      कोरबा, छ. ग.

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...