सुंदरगढ़, ओडिशा
विधा-कविता
विषय-सायक
वीरों की है पहचान
तरकश में रखे बाण
समर भूमि में करते
दुश्मन को सावधान
देखने मे भले छोटे हों
करते घाव ये गम्भीर हैं
धड़ से सर अलग करने
की, क्षमता से भरपूर हैं
भारत वर्ष में जन्म लिया
कई श्रेष्ठ धनुर्धर वीरों ने
श्रीराम,परशुराम, अर्जुन
कर्ण के बोलते तीरों ने
इतिहास गवाही देता है
सायक के ताकत का
तख़्तापलट कर सकता है
छेद कर तन दिग्गजों का
जनजातियों के जीवन का
रक्षा करते उनके तीर हैं
हो रामायण या महाभारत
हर युद्ध मे जीत दिलाते तीर हैं।
No comments:
Post a Comment