Saturday, January 23, 2021

मीराआर्ची चौहान की रचना- सुभाष चंद्र बोस

रचयिता-मीराआर्ची चौहान
जिला-कांकेर,छग
शीर्षक-सुभाष चन्द्र बोस
विधा- कविता (मुक्त छंद)

  तुम मुझे खून दो अपना,
  तब मै तुम्हें आजादी दूंगा।

 यही  तो उनका नारा था,
 आजादी का परवाना था।

जयहिंद का नारा दिया था,
आजाद हिन्द फौज बनाये थे।

 इंकलाब का बिगुल बजाया,
 सचमुच सच्चे हिन्दुस्तानी थे।

 भारत माता के सच्चे सपूत,
  वे बाबू सुभाष कहलाते थे।

शत् -शत् नमन् जन्मदिन पर,
अंडमान में तिरंगा लहराये थे।

मीराआर्ची चौहान
कांकेर,छग
__________________

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...