Saturday, January 23, 2021

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- सुभाष चंद्र बोस

नाम--- गिरधारी लाल चौहान
स्थान ---नवापारा खुर्द/ सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा ---कविता आलेख
विषय ---सुभाष चन्द्र बोस
शीर्षक--- सुभाष चंद्र के नारे

सुभाष के दिए नारे, याद है हमें ।
जिससे मिली आजादी,ज्ञात हैं हमें ।
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा ।
जिस नारे ने किया है, आबाद हमें ।

आजादी की कहानी,जो बन चुके हैं ।
दुश्मनों के सामने,जो कभी न झुके है ।
अपने पद  भी छोड़े, कुछ विचार त्यागे ।
चाहिए भगवन ऐसे ही, औलाद हमें ।

खुद फौज का गठन किए, समिति भी बनाए ।
द्वितीय विश्व युद्ध न लड़ेगा भारत,ये बात बताए ।
कटक का यह बेटा, हिन्दुस्तान का बना नेता ।
आंखों में दिखाई देता, किया  शंखनाद हमें ।

सारा हिंद उन्हें करे नमन, ऐसे थे फौजी बाबू ।
अंग्रेजों को झुकाकर माने, ऐसा था उनका जादू ।
भारत मां को आज भी गर्व है, ए उनकी संतान है ।
उनके रहते दुश्मन कभी ,न कर पाये बरबाद हमें ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...