जिला - दुर्ग (छ.ग.)
विषय - गणतंत्र दिवस
विधा - स्वतंत्र
गणतंत्र दिवस मे कहो 'असतो मा सदगमय',
सच ही बनाते हम सबको सदा निर्भय l
बाधा हटे , झटपट न कोई व्याधि वलय,
काल के भाल पढ़ें, गढ़ें पुष्पित निलय,
पल्लवित पुष्पित हो क्षुद्र बंध हो विलय l
गणतंत्र दिवस मे कहो 'तमसो मा ज्योतिर्गमय',
चुनें सभी शाश्वत सत्य सभ्य शुचि समय l
कृपा करें सदा श्रेष्ठ चिरंतन शंकर तनय,
प्राप्त करें सदा सौम्य सशक्त सक्षम प्रश्रय,
करबद्ध प्रार्थना करें सारे यही शाश्वत विनय l
गणतंत्र दिवस मे कहो 'मृत्योर्मा अमृतं गमय',
जीवन जगमग जले हर कदम हो सुलय l
परम सत्य से यही मेरा शुचि सत विनय,
रोक देंगे निश्चित हम साथ मिलकर प्रलय,
विश्व बंधुत्व मार्ग प्रशस्ति सशक्त विजय l
No comments:
Post a Comment