Thursday, January 7, 2021

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- अश्क़

निवास-बायरन बाज़ार,रायपुर,छ.ग.।
जिला-रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
विधा-छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-"" अश्क ""  ।
$$$$$$=========$$$$$$$$

°•°•°○☆||~""अश्क ""~||☆○°•°
               °°°°••••••°°°°°

दर्द,शोक का--
मेल होते हैं अश्क--।

गम हो या खुशी हो---
कभी किसी के,
अश्क बरबस निकल ही,
पड़ते हैं ।

अपनों के बिछुड़ जाने का--
बेटी का शादी-विदाई में--
अश्क को नयनों में,
न जाने क्यूँ रोक पाना--
होता है यारों,कितना मुश्किल--।

किसी के दु:ख में--
दु:खी होना ही--
हमदर्दी कहलाती है ।

कभी-कभी भावुकता में भी--
अक्सर लोगों के--
सच्चे मन से अश्क,
छलक ही जाते हैं--।

धीर-गंभीर लोग---
ऊपरी तौर पर नहीं,
अन्दर ही अन्दर,मन से,
चुपचाप अश्क बहाते हैं,
जुबां से,कुछ लोग कहते हैं--।

इन्सा क्या,जानवर भी--
अपनों के बिछुड़ने पर,
उसके भी नयनों में,
अश्क दरक ही जाते हैं--।

अक्सर प्रेमी जोड़े--
बिछुड़ जाने पर--
गम भुलाने के लिए,
छुप-छुपकर अपने नयनों को,
अश्कों से भिगोते हैं--।

कुछ लोगों की आदत होती है--
कभी भी अनैतिकता को देख,
वे अक्सर,खून के आँसू पी जाते हैं,
ऐसी बातों को वो कभी भी--
बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं,
जमाने में,ऐसे लोग--
आज भी नजर आ ही जाते हैं--।
!!!!!!!!!!!%%%%%%%%!!!!!!!!!!!!!!
व्याख्या-उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि जीवन में मानव हो या जानवर संवेदनशील होते हैं और उनके अश्क बरबस कभी न कभी छलक ही जाते हैं ।
$$$$$$$$%%%%%%%$$$$$

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...