Monday, January 25, 2021

महासमुन्द छत्तीसगढ़ से कवि सुन्दर लाल डडसेना की रचना- गणतंत्र दिवस पर तीन मुक्तक

*आप सभी को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ*💐💐
दिनाँक- 26-1-2021,दिन-मंगलवार

         *तीन मुक्तक*

        *1. गणतंत्र दिवस*
26 जनवरी 1950 को लागू हुआ गणतंत्र सुशासन दिलाने।
तिरंगा प्रतीक बना देश की आन बान शान को बचाने।
संविधान बना हमको सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक न्याय,
समाजवादी स्वतंत्रता प्रतिष्ठा व अवसर की समानता दिलाने।

              *2. तिरंगा*
केसरिया,सफेद,हरा रंग का तिरंगा मान सम्मान हमारा है।
राष्ट्र की एकता,अखंडता,संप्रभुता का प्रतिमान हमारा है।
चाहे कुछ भी हो जाये,कभी झुकने नहीं देंगे इसे।
देश सर्वोपरि हो,हर परिस्थिति में ये अभिमान हमारा है।

              *3. मेरा भारत*
मेरे सपने का भारत,सदा ही खुशहाल बने।
आँच न आये कभी,हर दुश्मन का काल बने।
युवा जागरूक,बच्चे होनहार,मेरा देश विश्वगुरु बने।
जब भी संकट आये,हम सब मिलकर ढाल बने।

*सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"*
ग्राम-बाराडोली(बालसमुंद),पो.-पाटसेन्द्री
तह.-सरायपाली,जिला-महासमुंद(छ. ग.) पिन- 493558
मोब.- 8103535652
          9644035652
ईमेल- sldmadhur13@gmail.com

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...