Monday, January 25, 2021

एच-एस-अरमो की रचना- गणतंत्र दिवस


रचनाकार-एच-एस-अरमो, अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर ।
जिला- रायपुर ,छत्तीसगढ़ ।
विषय -" गणतंत्र दिवस ।
विधा- छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-"" गणतंत्र दिवस "" ।
=====%%%%%%%========

  ○○||••गणतंत्र दिवस ••||○○
         ******************
अमर शहीदों की कुर्बानी से--
मिली हमको आजादी,
और देश की बागडोर संभालने,
सशक्त संविधान बना,
कई देशों के,विधान की बातों का,
अध्ययन,चिंतन और मनन के बाद ।

26जनवरी,सन 1950 को लागू हुआ,
प्रजातंत्र को सुशासन दिलाने,
डाँ अंबेडकर जैसे विद्वजनों की टीम ,
ने कर के दिखाया ऐसा कमाल,
सभी लोगों व सभी क्षेत्रों के विषयों को
बेहद प्रभावशाली तरीके से शामिल किया व संविधान का निर्माण किया।

देश की आन-बान शान बचाने,
देश की विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,
का नतमस्तक,ऊँचा करने के लिए,
हम सबको,अपना योगदान देना होगा।

विशालकाय देश की अखंडता को,
बनाये रखने के लिए सबका,
योगदान व बलिदान की जरूरत है,
क्योंकि सबकी,जाति,धर्म व भाषा,
भिन्न भिन्न है,पर एकता विश्वास को,
कायम रखने एकजुट होना होगा ।

आओ संविधान का गौरव बढ़ाये,
इसमें उल्लेखित विधानों का,
पालन करना,हमारा कर्तव्य है,
तभी संविधान का सही सम्मान होगा।
========÷÷÷÷÷÷÷=======

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...