Saturday, January 16, 2021

लीलाधर कुम्हार की रचना- रूह

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार ( छ . ग. )
विषय - रूह
विधा - छंद मुक्त कविता 
शीर्षक - अपने को आत्मा जानो
**************************

   //अपने को आत्मा जानो //

अजर अमर अविनाशी आत्मा ,
अपने आपको जानो जी ।
सत् चित् आनन्द रूप शाश्वत ,
स्वयं सिद्ध पहचानो जी ।।

दुःखरूप परिवर्तनशील 
मिथ्या देह क्षणभंगुर है ।
रोग शोक भय जन्म जरा , 
मृत्यु भी इसके लक्षण है ।।

पंचतत्व मन बुद्धि अहंकार ,
मायिक जड़ अष्टधा प्रकृति है ।
ऐसे अप्रिय अधम शरीर में ,
आत्मा की सत्ता चलती है ।।

वही आत्मा चेतन हो तुम ,
शुद्ध बुद्ध इन्द्रियातीत ।
मन विचार कर्म के साक्षी ,
आदि अंत से सर्वथा रहित ।।

सत्य सनातन शिव सुंदर ,
अचल अटल अबदल स्वरूप ।
परमात्मा में नित्य प्रतिष्ठित ,
ऐसी आत्मा है निज रूप ।।

रूह आत्मा जो भी कह लो ,
है अभिन्नता ईश्वर से ।
फिर भी प्राणी व्यथित है ,
जाने किस घन चक्कर से ??

           ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...