Saturday, January 16, 2021

गोमती सिंह की रचना- रूह

रचनाकार--गोमती सिंह
जिला--कोरबा
विषय--रुह 
विधा--कविता
शीर्षक--रुहानी
----खुद के जैसा सभी को जानें ,हर एक काया में एक ही जैसा रुह बसते हैं।
अपना दुख दर्द तो सभी हैं जानें ,
औरों का दर्द महसूस करे ,ये एहसास रुहानी होती है ।
मेरी कलमधर्मिता यही हो ; दर्द आहतों की बयाँ करे ,
दर्द पराया जो पहचाने; वह गीत रुहानी होती है ।
मेरी रुह की प्यास यही है ; जरुरतमंदों की प्यास बुझा सकूँ ,
गर एक भी बंदा खुश हो जाए मुझसे; वह खुशी रुहानी होती है ।
अपना दर्द तो हर कोई जाने; औरों का दर्द महसूस करे ,ये एहसास रुहानी होती है ।
        ।।इति।।
    " गोमती सिंह"
कोरबा, छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...