Friday, December 4, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- दृष्टिकोण

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान-नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला-जांजगीर --चाम्पा/छत्तीसगढ
विधा-कविता
विषय-दृष्टिकोण
शीर्षक-सब कुछ दृष्टिकोण से

सब कुछ दृष्टिकोण से , कुछ नहीं जोड़ तोड़ से ।
अगर विश्वास नहीं देखलो, आते हुए हर मोड़ से ।

सफलता उसको है मिलता ।
जिसका सोच अलग रहता ।
वास्तविकता को परखता ।
अंधेरे में भी है चमकता ।
जो चलता खुद के सोच से, दूर रहता जो दोष से ।

बदलते राह को समझे ।
निकलते आह को जाने ।
सम्हलते वक्त को रोके ।
उसमें सब कुछ झोके ।
जो न कराहे चोट से,जो न घबराये रोध से ।

आंसू को भी पी जाए ।
हंसी को भी त्याग दें ।
अकेला ही चलता जाए ।
सफल होकर ही दिखलाए ।
न लड़ खड़ाए लोग से,न भागे प्रयोग से ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...