Friday, December 4, 2020

रायगढ़ से उर्मिला सिदार की रचना- दृष्टिकोण

रचनाकार -उर्मिला सिदार
ग्राम -बुलाँकी 
जिला -रायगढ़ (छत्तीसगढ़)
विधा -कविता 
विषय- "दृष्टिकोण"
दिनांक-04/12/2020
***********************
    *दृष्टिकोण*

दृष्टिकोण बदलने से ,
दृश्य बदल जाते हैं ।
जिंदगी के हर लमहे,
सुकून से गुजर जाते हैं।

 प्रिय,हित,लाभ दृष्टिसे,
 जिंदा रहना बनता है।
 जीने की कामना मन में,
 तमन्ना बन कर रह जाता है।

न्याय, धर्म ,सत्य दृष्टि से,
दृष्टिकोण हीं बदल जाते हैं।
विश्वास, सम्मान भाव से ,
जीने की शैली बदल जाते है।

 सकारात्मक बदलाव से,
 समाधान की ओर जाते हैं।
 दृष्टिकोण बदल जाने से,
 तभी सुखी से जी पाते हैं।
*************************
 उर्मिला सिदार 
रायगढ़ छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...