Friday, December 18, 2020

कांकेर से नलिनी बाजपेयी कृत आलेख- छत्तीसगढ़ के संत

रचनाकार-नलिनी बाजपेयी
संबलपुर, जिला;-कांकेर, (छ. ग.)
विषय-छत्तीसगढ़ के संत
   दिनाँक-18.13.20

      *छत्तीसगढ़ के संत*
                 छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरा में बहुत सारे महापुरुषों ने जन्म लिया है। जो राजनीतिक ,साहित्यिक, समाज- सेवा ,तथा धार्मिक क्षेत्र में अपने अपना-अपना स्पष्ट प्रभाव छोड़ा है ।कुछ महापुरुषों ने धर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं जो निम्न है।
1. *गुरु घासीदास*- सनातन धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसंबर 1756 में बलौदा बाजार जिले के गिरौदपुरी में हुआ था। इनके बचपन का नाम घसिया था ।पिता महंगू माता अमरावती भाई और  पत्नी का नाम सफुरा था ।इन्होंने 1820 में सनातन पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने उपदेश जांजगीर-चांपा जिले के दलहा पौड़ी नामक स्थान में दिया था और 18 36 में भंडारपुरी में इनकी मृत्यु हुई ।
      इन्हें ज्ञान की प्राप्ति छाता पहाड़ और धारा वृक्ष के नीचे हुआ। ज्ञान प्राप्ति के बाद सर्वप्रथम समाज में व्याप्त रूढ़िवादी ,अंधविश्वास, मद्यपान, हिंसा ,चोरी , ,आदि को दूर करने और लोगों को जागृत करने का कार्य किया ।इनके *सात उपदेश* प्रमुख थे । मनखे - मनखे  एक का नारा कहलाता है इस पर सत्य और सात्विक आचरण के प्रतीक के रूप में सफेद झंडा लगाया जाता है।
2. *संत गहिरा गुरु* -समाज सुधारक संत गहिरा गुरु का जन्म रायगढ़ जिले के लैलूंगा में 1905 में हुआ था।सन 1953 में इन्होंने सनातन धर्म की स्थापना की। बचपन में इनका नाम रामेश्वर दयाल था।
3. *धनी धर्मदास*- कबीर पंथ के महान संस्थापक धनी धर्मदास का जन्म 1416 में हुआ था।उन्होंने कबीर के पदों को संकलित कर लिपिबद्ध किया। यह छत्तीसगढ़ के प्रथम सशक्त कवि कहलाते हैं।
4. *दूधाधारी महाराज*- इनका जन्म 15 को 1524 में हुआ रायपुर इन्होंने 1610 में दूधाधारी मठ की स्थापना की थी
5. *स्वामी आत्मानंद* रामकृष्ण आश्रम के संस्थापक आत्मानंद का जन्म 1929 में रायपुर जिले के बरवेदा मांडर में हुआ था। इन्होंने स्त्री शिक्षा के लिए विश्वास नामक संस्था की स्थापना की। साथ ही विवेक ज्योति पत्रिका का प्रकाशन भी किया।
6. *महेंद्र महेश योगी*- शिक्षाविद् तथा समाजसेवी महर्षि महेश योगी का जन्म 1917 में पांडुका जिला रायपुर में हुआ था। उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर की स्थापना की।

      नलिनी बाजपेयी
  संबलपुर, कांकेर, (छ. ग.)

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...