Wednesday, December 23, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- प्रौद्योगिकी का कमाल

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बलौदाबाजार (छ. ग.)
विषय - प्रौद्योगिकी और कविता
विधा - छंद मुक्त कविता
शीर्षक - प्रौद्योगिकी का कमाल
*****************************

       // प्रौद्योगिकी का कमाल //

आज के वैज्ञानिक युग में ,
सुख सुविधा और साधन छायी ।
जीवन के हर क्षेत्र में ,
प्रौद्योगिकी ने धूम मचाई ।।

ट्रैक्टर थ्रेशर हार्वेस्टर ,
कृषि को सरल बनाया ।
सोनोग्राफी एक्स - रे आदि ने ,
जटिल बीमारी को सुलझाया ।।

टी.वी. सिनेमा मोबाइल से ,
फला - फूला है मनोरंजन ।
शिक्षा जगत में क्रांति आयी ,
डिजिटल भारत का आगमन ।।

इंटरनेट कम्प्यूटर आज ,
टेक्नोलॉजी का आधार ।
ऑनलाइन होते हर कार्य ,
सभी क्षेत्र में धुँआधार ।।

साहित्य में लेखन और कविता ,
फेसबुक व्हाट्सएप में होते ।
प्रौद्योगिकी का चमत्कार है ,
घर बैठे दुनिया को देखते ।।

पीछे छूट गया कॉपी - पेन ,
बच्चे भी पढ़ते ऑनलाइन ।
भाषा गणित साइंस सीख रहे ,
मोबाइल से क्लास ज्वाइन ।।

गीत कहानी कविता सब कुछ ,
कहते सुनते पढ़ते हैं ।
घर के कोने में ऑनलाइन ,
साहित्यकार इतिहास रचते हैं ।।

स्थूल और सूक्ष्म प्रौद्योगिकी ,
कर दिये खूब कमाल ।
मानव की भौतिक प्रगति में ,
जिनका नहीं मिसाल ।।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...