स्थान --नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला---- जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विधा -कविता /आलेख
विषय -प्रौद्योगिकी और कविता
शीर्षक ---प्रौद्योगिकी का कमाल
प्रौद्योगिकी ने मित्रों, कमाल किया है ।
मानव का जीवन, खुशहाल किया है ।
भारी काम आज, आसान हुआ हैं ।
लगता है मुट्ठी में, जहान हुआ है ।
मजदूरों उद्योगों को, मालामाल किया है ।
समय भी कम लगता,लागत भी कम है ।
इसकी वजह से , किसी को न गम है ।
सबके मन में यह , रंग गुलाल किया है ।
जो काम मर मर करते,वो खुशी का बना ।
जिससे सिर झुक जाता था,छाती है तना ।
सबको बिना भेद किए,एक लाल किया है ।
किसी से पूछिए, इसके फायदे सब गा रहे ।
मालिक या मजदूर हो,इसे सब अपना रहे ।
इसकी छाया में कोई न, हड़ताल किया है ।
No comments:
Post a Comment