Monday, December 21, 2020

रायपुर से एच-एस-अरमो की रचना- ममता

रचनाकार-एच-एस-अरमो ,अरमान ।
निवास-बायरन बाजार,रायपुर छ.ग.।
जिला-रायपुर,छत्तीसगढ़ ।
विषय-""ममता """ ।
विधा- छ्न्द मुक्त कविता ।
शीर्षक-"" ममता ""।
---------******************----------

●●●●||••ममता••||●●●●
                """""""""""""""

सँसार में बना रहे---
ममता का सागर -भाव,
हर एक से,जुड़ जाये सहजता से,
माँ की ममता होती है महान्--।

जहाँ हर रिश्तों में हो ममता--
चाहे इंसा हो या जानवर--
अपनी सन्तानों को वो पालता,
दुलारता और संवारता है सदा--।

जो हो जाते हैं,समय के साथ--
अनाथ,प्राकृतिक आपदाओं के नाम,
या सामाजिकता के नाम--
वो तरसते रहते सदा ममता की चाह-।

हर नवसृजन में---
छिपा होता है--
एक अनुरागी भाव --
ममता लिए,लालसा के साथ--।

सेवा भाव में छिपी होती---
एक आत्मीयता व अपनापन,
और प्रस्फुटित होता है--
ममता का स्नेहिल वो भाव--।

आओ ममतामयी मर्म-गाथा--
के महत्व को,हम जानें--
ये गहरे जख़्म में होते --
शीतल मलहम की तरह--
जैसे --सिध्दार्थ ने,हँस को दिया था ।
------,----"""""""""""""""  -------------
व्याख्या-उपरोक्त रचना के माध्यम से यह कहना चाहता हूँ कि ममता की जरूरत है सभी के लिए और इसके बिना जीवन अधूरा सा हो जाता है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...