Wednesday, December 16, 2020

बलौदाबाजार से लीलाधर कुम्हार की रचना- कविता के दो स्वरूप

रचनाकार - लीलाधर कुम्हार
जिला - बालोदा बाजार (छ. ग.)
विषय - आधुनिकता और छायावाद
विधा - मुक्त छंद ( कविता )
शीर्षक - कविता के दो स्वरूप
*******************************

        //  कविता के दो स्वरूप  //

             ( १ )

कटु यथार्थ का चित्रण हो ,
एकदम खुला भयानक ।
अच्छी बुरी सभी बातें ,
जो समाज में व्यापक ।।

आधुनिकता की शैली ,
सीधा करे प्रहार ।
विद्रोही भावों की रचना ,
लेखनी का व्यापार ।।

हास्य फुहड़ता टाइम पास ,
कविता की गरिमा खोई ।
आधुनिकता के नाम पर ,
मानो कविता विज्ञापन हुई ।।

         ( २ )

प्रकृति का हो मानवीकरण ,
और कल्पनाशीलता ,
अपने मन की अभिव्यक्ति ,
साहित्यिक लाक्षणिकता ।।

प्रेम अलौकिक रहस्यमय ,
अद्वैतवाद का दर्शन ।
छायावाद की पहचान है ,
यथार्थ से पलायन ।।

किन्तु कविता हुई परिष्कृत ,
मानवीय विचारों की ऊँचाई ।
आत्मा और परमात्मा दोनों ,
एक दूजे की परछाई ।।

        ---#---#---#---

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...