Wednesday, December 16, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- आधुनिकता और छायावाद

नाम---गिरधारी लाल चौहान
स्थान---नवापाराखुर्द/सक्ति
जिला---जांजगीर-चाम्पा छत्तीसगढ़
विधा---कविता/आलेख
विषय-आधुनिकताऔर छाया वाद

छायावाद की चमक ,आधुनिक काल में भी है ।
आज भी उसी का उत्तर, और सवाल भी है ।

नारी के महत्व पर, रचनाएं हैं सृजित ।
उन पर अत्याचार, करना है वर्जित ।
नारी अबला नहीं, पास जन्म जाल भी है ।

उसी का वृक्ष यहां,उसी का डाल भी है।
मानव का दृष्टिकोण, बदलने का विचार है ।
 मानव जाति के लिए, करता खुशहाल भी है ।

नदियां गीत गाती है,वह भी चलते चलते ।
जिसे सम्पूर्ण सृष्टि सुनती, साथ में राग मिलते ।
मेघ देखते स्वप्न  जगते , जिसमें कमाल भी है ।

भूख गरीबी महंगाई, पनपते बेरोजगार ।
जनता जनमत गणतंत्र, कल कारखाने ।
रोटी की कीमत श्रम,जगह जगह हड़ताल भी है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...