विषय - क्या. होती है कविता ?
विधा--" कविता''
शीर्षक--" कविता"
हृदयावली के उद्गम से निकली होती है कविता ।
रग रग मे बसे दर्द भरी लहू.के कतरों से बनी होती है कविता।
तो कभी कोमल भावनाओं के सुमन की लड़ियाँ होती है कविता।
समाज को कुरितियों से मुक्त कराने हेतु कलमरूपी तलवार होती है कविता ।
कभी नवयौवना का शब्द श्रृंगार किया करती है कविता ।
सीमा पर खड़े वीर वर की हौसलाअफजाई करती है कविता।
समाज का दर्पण होती है कविता।
।।इति।।
" गोमती सिंह"
कोरबा छत्तीसगढ़
No comments:
Post a Comment