Saturday, December 26, 2020

जांजगीर-चांपा से गिरधारी लाल चौहान की रचना- वर्ष २०२०

नाम ---गिरधारी लाल चौहान
स्थान ---नवापारा खुर्द /सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा ---कविता /आलेख
विषय--- मेरे लिए वर्ष 2020के मायने
शीर्षक--- मेरे जीवन में 2020के की मायने हैं

मेरे जीवन में 2020के कई
 मायने हैं ।
जैसे अन्य वर्ष हुए वैसे ही यह वर्ष है ।
कुछ मामलों में पीछे रहा, कुछ में उत्कर्ष है ।

आत्मावलोकन का अवसर मुझे मिला ।
कहीं पर पांव जमें, कहीं पर हिला ।
कभी सोचा जीवन को सख्त आराम की जरूरत ।
फिर सोचा यह गलत बात अभी और संघर्ष है ।

देख सामने का दुख मेरा मन कांप उठा ।
सुख की कल्पना में खोया मुझको लगा झूठा ।
मैंने मन का कई उधेड़-बुन किया ।
कई लोगों के विचारों को तौला निष्कर्ष किया तर्क है ।

कोरोना का काल यह सब झूठा साबित कर रहा ।
बनकर वह काल मानव पर अपना काबिज कर रहा ।
कुछ ने कहा लोगों को नियंत्रित कर रही प्रकृति ।
मेरे मन ने सोचा कुछ नहीं होगा यही स्वर्ग नर्क है ।

आते हैं वर्ष हमें बहुत कुछ सीख दे जाते हैं ।
उन्हीं को आधार बनाकर हम बढ़ते जाते हैं ।
हर पल के बातों को मानव को नहीं भूलना चाहिए ।
यही बात जीवन को शक्तिशाली बनाते हैं ।

हर वर्ष खास होते हैं ,जिनको विश्वास होते हैं ।
उनको कहां खास लगेगा जो कुम्भकरणी सोते हैं ।
मैंने भी 2020से कदम से कदम मिलाकर चला ।
ये जीवन है उसकी क्रियाएं हैं इसमें हम हंसते न रोते हैं ।

बहुत कुछ दे गया 2020मुझे जब तक जीवन याद रहेगा ।
किसी को मैंने भूला नहीं उसी तरह आबाद यह रहेगा ।
कुछ हंसी भी साथ जुड़े और कुछ रोना भी जुड़े हैं ।
जो भी साथ है हमारी ओर से न फरियाद रहेगा ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...