Thursday, December 24, 2020

गिरधारी लाल चौहान की रचना- समय

नाम ----गिरधारी लाल चौहान
स्थान--- नवापारा खुर्द/ सक्ति
जिला ---जांजगीर-चांपा /छत्तीसगढ़
विधा -कविता/ आलेख
विषय- समय
शीर्षक -चलो समय के साथ

चलो मेरे साथ,समय पुकारता है ।
हर पल तुम्हारी, ओर निहारता है ।

तुम्हारा ध्यान कहीं ,ओर है होता ।
कुछ और का,सुनाई शोर है होता ।
सबका ही वह, जीवन संवारता है ।

करता है इशारा,उन राहों की ।
जो जरुरत है,उन चाहों की ।
जो घबराते उन्हें,धिक्कारता है ।

उसके इशारों में होती है शक्ति ।
सभी उसी का करते हैं भक्ति ।
सावधान होने को ललकारता है ।

समय को जिसने  बखूबी पहचाना ।
पा जाता वह इच्छित अपना ठिकाना ।
स्वर्ग भी इन्हीं हाथों में उतारता है ।

कर्म उदय भी उसके  हाथों में ।
भाग्य उदय भी उसके हाथों में ।
बनाने वाला वह बिगड़ा सुधारता है ।

साथ चलना ही होती समय की मांग ।
काम नहीं आता कभी व्यर्थ का स्वांग ।
सबको जानता वह सब संग गुजारता है ।

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...