Tuesday, December 1, 2020

जांजगीर-चांपा से संतोष प्रधान "कचंदा" की रचना- शिक्षक

नाम-    संतोष प्रधान "कचंदा"
स्थान-  कचंदा
जिला-  जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़
विषय- शिक्षक
विधा- कविता (गीत)
शीर्षक- शिक्षक

                    शिक्षक

शिक्षक शिक्षा देता, करता सद्काम जी ।
सबको शिक्षित कर दिलाता मुकाम जी ।।

अंधकार दूर भगाकर, उजाला फैसला है ,
ज्ञान दानकर जन में ज्ञानदीप जलाता है ,
सर्वस्व ज्ञान देता जीवन को आयाम जी ।
शिक्षक शिक्षा देता, करता सद्काम जी ।।

ज्ञान का अभाव में पड़ता है परस्पर द्वेष ,
दुर्भावना मिटती नहीं  रह जाती है शेष ,
शिक्षक ही मिटाता है अज्ञानता तमाम जी ।
शिक्षक शिक्षा देता,  करता सद्काम जी ।।

शिक्षक सिखाता है जीवन जीने का ढंग ,
जीवन में भर देता है एक नया सुर तरंग ,
शिक्षा के लिए करता नित ही संग्राम जी ।
शिक्षक शिक्षा देता, करता सद्काम जी ।।

आओ करें हम सब शिक्षक का सम्मान ,
गुरू-शिष्य के रिश्ते का रखें सदा ध्यान ,
विद्यालय ही शिक्षा का  चारों धाम जी ।
शिक्षक शिक्षा देता, करता सद्काम जी ।।


                 **********

No comments:

Post a Comment

दुर्ग से प्रिया गुप्ता की रचना- चाहत

कवि-प्रिया गुप्ता जिला- दुर्ग राज्य-छत्तीसगढ़ शीर्षक-चाहत विधा-काव्य संपर्क-7974631528  दीवानगी दीवानों की वफ़ा है दोस्तो   काति...